4 मई 2013 - 19:30
इंटरनेशनल मीडिया ने सीरिया संकट को बिगाड़ने में चिंगारी का काम किया।

सीरिया के एक सुन्नी मुफ्ती शेख ज़करिया ने सीरिया की जनता से अपील की है कि वह एकता का प्रदर्शन करके दुश्मन की साजिशों को नाकाम बनायें...

सीरिया के एक सुन्नी मुफ्ती शेख ज़करिया ने सीरिया की जनता से अपील की है कि वह एकता का प्रदर्शन करके दुश्मन की साजिशों को नाकाम बनायें।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के एक मुफ़्ती ने तेहरान में इंटरनेशनल इस्लामी जागरूकता कॉन्फ़्रेंस में कहा कि इंटरनेशनल मीडिया ने सीरिया के संकट को बिगाड़ने का काम किया है।उन्होंने कहा कि सीरिया में शुरू हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को इंटरनेशनल मीडिया ने एक साजिश के तहत दूसरे तरीके से दुनिया के सामने पेश किया, उन्होंने कहा कि सीरिया के खिलाफ़ पहले से ही षड्यंत्र होते रहे हैं क्योंकि सीरिया हमेशा फ़िलिस्तीनियों का समर्थक रहा है।सीरियाई सैनिकों की कामयाबियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि जो उल्मा सीरिया में गैर इस्लामी फतवे दे रहे हैं वह इसराइल के खिलाफ कोई फतवा जारी करने की हिम्मत क्यों नहीं करते?शेख ज़करिया ने कहा कि अमेरिका और उसके अरब सहयोगी क़तर, सऊदी अरब और तुर्की आतंकवादियों का समर्थन करके सीरिया में अशांति फैला रहे हैं और अब कुछ अरब देश सीरिया से सम्बंधित अपना रुख बदलना चाहते हैं, लेकिन वह अपने स्वामी अमेरिका से डरते हैं।